M & M
मानसी एवं मयंक
💍 RSVP फॉर्म भरें 📅 विवाह कार्यक्रम 📍 विवाह स्थल (Venue) 🚗 यात्रा मार्ग (Travel Guide) 👨‍👩‍👧‍👦 हमारे परिवार 🗺️ बीड़ यात्रा गाइड (Itineraries)
20 – 21 नवंबर 2026  ·  कर्नल रिज़ॉर्ट, बीड़, हिमाचल प्रदेश

मानसी & मयंक

#ManMay

बर्फ से ढकी धौलाधार की खूबसूरत वादियों और अपनों की हंसी-खुशी के बीच, मानसी और मयंक का परिवार आप सभी का इस पावन विवाह उत्सव में हार्दिक स्वागत करता है।

000 दिन
:
00 घंटे
:
00 मिनट
:
00 सेकंड
हमारे प्रिय अतिथियों के लिए संदेश: कृपया समय-समय पर इस वेबसाइट को देखते रहें। हम चाहते हैं कि आप हमारे विवाह उत्सव के साथ-साथ बीड़-बिलिंग की खूबसूरत वादियों की यात्रा का भी आनंद लें!

दो दिन का पावन उत्सव

पहाड़ों की वादियों में हमारे साथ जुड़ें और हल्दी, संगीत से लेकर मायरा व पावन फेरों तक हर सुंदर रस्म का आनंद लें।

20
शुक्रवार, नवंबर 2026
07:00 – 10:00 AM
नाश्ता (Breakfast)
11:51 AM – 01:30 PM
🌼 हल्दी रस्म (Haldi Ceremony)
01:00 – 02:55 PM
दोपहर का भोजन (Lunch)
05:00 – 06:30 PM
शाम की चाय (Hi-Tea)
07:00 – 11:00 PM
✨ सगाई एवं संगीत संध्या (Sangeet)
21
शनिवार, नवंबर 2026
07:00 – 10:00 AM
नाश्ता (Breakfast)
09:00 AM – 10:00 AM
🪔 मायरा रस्म (Myra Ceremony)
01:30 – 03:00 PM
दोपहर का भोजन (Lunch)
03:00 – 04:00 PM
कोराथ एवं चाय (Korath & Hi-Tea)
04:00 – 04:30 PM
बारात आगमन (Barat)
04:30 – 06:00 PM
💐 सूर्यास्त के समय वरमाला (Varmala)
07:00 – 10:00 PM
🔥 शुभ विवाह (फेरे एवं प्रीतिभोज)
22
रविवार, नवंबर 2026
07:00 – 10:00 AM
विदाई का नाश्ता (Farewell Breakfast)

विनम्र निवेदन

सभी अतिथियों से अनुरोध है कि प्रत्येक कार्यक्रम शुरू होने से 30 मिनट पूर्व पधारें, ताकि आप सभी रस्मों का आनंद ले सकें।

विवाह कार्यक्रम — मानसी एवं मयंक 2026

विवाह कार्यक्रम विवरण

बंद करने के लिए बाहर कहीं भी टैप करें


कर्नल रिज़ॉर्ट, बीड़ — विवाह स्थल
कर्नल रिज़ॉर्ट
बीड़, धौलाधार पर्वत श्रृंखला

हमारा विवाह स्थल

कर्नल रिज़ॉर्ट (Colonel's Resort)
बीड़, हिमाचल प्रदेश — भारत

धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं और कांगड़ा घाटी की गोद में स्थित कर्नल रिज़ॉर्ट हमारे विवाह उत्सव के लिए एक यादगार स्थल है। बीड़ भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी विश्व प्रसिद्ध है — जहां पहाड़ बादलों से मिलते हैं और हर ओर खुशियां बरसती हैं।

📍 लोकेशन: कर्नल रिज़ॉर्ट, बीड़ रोड, बीड़, बिलिंग, हिमाचल प्रदेश — रिज़ॉर्ट मुख्य बीड़ रोड के पास स्थित है और सभी स्थानीय टैक्सी चालक इससे भली-भांति परिचित हैं।

📍 गूगल मैप्स पर लोकेशन देखें
ऊंचाई
~1,525 मीटर
क्षेत्र
कांगड़ा घाटी
मौसम (नवंबर)
8–18°C · साफ आसमान

कर्नल रिज़ॉर्ट कैसे पहुंचें

बीड़ हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आसानी से जुड़ा हुआ है। अपनी आरामदायक और सुखद यात्रा की योजना बनाने के लिए नीचे दिए गए निर्देश देखें।

दिल्ली से बीड़ यात्रा मार्ग
यात्रा मार्ग — दिल्ली से बीड़
पहाड़ी मार्ग गाइड
विस्तृत पहाड़ी मार्ग गाइड
🚗 सड़क मार्ग द्वारा (By Road)
⭐ हमारा सुझाव

दिल्ली से आने वाले अतिथियों के लिए वोल्वो बस (Volvo Bus) सबसे सुविधाजनक और आरामदायक विकल्प है। कश्मीरी गेट ISBT, दिल्ली से प्रतिदिन आरामदायक रात की वोल्वो बसें सीधे बीड़ रोड तक चलती हैं।

गाड़ी द्वारा (Self-drive): लगभग 470 किमी (9 – 10 घंटे)
मार्ग: दिल्ली → अंबाला → चंडीगढ़ → कीरतपुर → ऊना → नांगल → बीड़
🚂 ट्रेन द्वारा (By Train)
दिल्ली से आने पर: अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन (Amb Andaura)
बीड़ से दूरी: 130 किमी (टैक्सी द्वारा लगभग 2.5 – 3.5 घंटे)
नई दिल्ली से प्रमुख ट्रेनें: वंदे भारत एक्सप्रेस और हिमाचल एक्सप्रेस।

झारखंड और पश्चिम बंगाल से आने वाले अतिथियों के लिए:
कृपया 12311 नेताजी एक्सप्रेस (Netaji Express) चुनें और रात 1:30 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरें। चंडीगढ़ से सीधी टैक्सी द्वारा 7 घंटे में सुबह 9:00 AM – 10:00 AM तक बीड़ आसानी से पहुंच सकते हैं।
⚠️ अति-महत्वपूर्ण सूचना: कृपया कालका स्टेशन पर न उतरें। 12311 नेताजी एक्सप्रेस से आने वाले अतिथि केवल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही उतरें।

वैकल्पिक स्टेशन: पठानकोट रेलवे स्टेशन (बीड़ से लगभग 140 किमी)।
✈️ हवाई मार्ग द्वारा (By Air)
कांगड़ा हवाई अड्डा (गग्गल / DHM): सबसे नजदीकी एयरपोर्ट
बीड़ तक टैक्सी: लगभग 2 – 2.5 घंटे

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: प्रमुख हब (अधिकतम उड़ानों की सुविधा)
बीड़ तक ड्राइव: NH154 के रास्ते लगभग 4.5 – 5 घंटे
🗺️ लाइव नेविगेशन

कर्नल रिज़ॉर्ट (बीड़) तक सीधे पहुंचने के लिए नीचे दिए गए गूगल मैप्स लिंक का उपयोग करें।

📍 गूगल मैप्स पर नेविगेट करें
📍 अंब अंदौरा स्टेशन से टैक्सी
📞 टैक्सी चालक संपर्क विवरण: जल्द साझा किया जाएगा
📍 पठानकोट स्टेशन से टैक्सी
📞 टैक्सी चालक संपर्क विवरण: जल्द साझा किया जाएगा
📍 चंडीगढ़ स्टेशन से टैक्सी
📞 टैक्सी चालक संपर्क विवरण: जल्द साझा किया जाएगा
🏔️ पहाड़ी मार्ग एवं मौसम संबंधी सलाह
कांगड़ा घाटी का रास्ता चाय के बागानों और खूबसूरत नदियों से घिरा हुआ है। नवंबर की शामें ठंडी (8–12°C) होती हैं, इसलिए गर्म जैकेट, शॉल और आरामदायक जूते साथ रखना न भूलें।

हमारे माता-पिता

मानसी और मयंक के माता-पिता
"हम सब मिलकर हमारे बच्चों के इस शुभ विवाह में आपकी गरिमामयी उपस्थिति और स्नेहिल आशीर्वाद की कामना करते हैं।"
श्री कमलेश एवं श्रीमती दीपा  ·  श्री ईश्वर दयाल एवं श्रीमती सुनीता
वर पक्ष (Groom's Family)
श्री कमलेश एवं श्रीमती दीपा
पारिवारिक परिचय पढ़ें →
वधू पक्ष (Bride's Family)
श्री ईश्वर दयाल एवं श्रीमती सुनीता
पारिवारिक परिचय पढ़ें →

आशीर्वाद

"आपकी स्नेहिल उपस्थिति, मधुर मुस्कान और हृदय से दिया गया आशीर्वाद ही हमारे लिए सबसे अनमोल उपहार है।"


विवाह RSVP

हम पहाड़ों की इस हसीन वादियों में आपके साथ खुशियां मनाने के लिए बेहद उत्सुक हैं! कृपया अपनी उपस्थिति और यात्रा का विवरण साझा करने के लिए RSVP फॉर्म भरें।

क्या आप हमारे उत्सव में शामिल हो रहे हैं?

कृपया कुछ क्षण निकालकर अपना RSVP भरें। इससे हमें आपके ठहरने, स्वागत और यात्रा की उत्तम व्यवस्था करने में सहायता मिलेगी।

💍 RSVP फॉर्म भरें (Click to Fill RSVP)